नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

सुनील सीरीज

सुरेन्द्र मोहन पाठक, स्रोत: smpathak.com




सुनील सीरीज (Sunil Series) राजनगर (Rajnagar) में रहने वाले और ब्लास्ट (Blast) में क्राइम रिपोर्टर का काम करने वाले सुनील कुमार चक्रवर्ती (Sunil Kumar Chakravorty) के कारनामो को बयान करती है। इस श्रृंखला कि शुरुआत 1963 में हुई थी।

सुनील कुमार चक्रवर्ती (Sunil Kumar Chakravorty)  ब्लास्ट (Blast) नामक अखबार का क्राइम रिपोर्टर है जिसका काफी नाम है। जटिल से जटिल आपराधिक मामले सुलझाने में उसे महारत हासिल है। कई बार वह अपनी किस्मत के चलते या फिर लोगों के उसके पास मदद के लिए आने के कारण ऐसे मामलों में फँस जाता है जो कि रहस्यमय और रोमांचकारी होते हैं। ऐसे में कई बार उसकी खुद की जान साँसत में आ जाती है। 

इन जटिल मामलों को सुलझाने में उसकी मदद यूथ क्लब का मालिक और सुनील का दोस्त रमाकांत करता है। रमाकांत का आदमी जौहरी और दिनकर ऐसे मामले में फुटवर्क करता दिखाई देता है। बाद के उपन्यासों में उसका जूनियर अर्जुन भी उसके लिए फुटवर्क करते दिखता है। 

कई उपन्यासों में सुनील भारतीय सरकार के लिए कई गुप्त मिशनों को अंजाम देता भी नजर आया है। ऐसे मामलों से उसका जुड़ाव सी बी आई के सुप्रीटेंडेंट राम सिंह ने करवाया था। इन मामलों के कारण सुनील को कई बार अपनी नौकरी में बिना बताए गायब भी रहना पड़ता था जिसके कारण वह अपने दोस्तों और संपादक की नाराजगी भी झेलता था। 

चूँकि उसकी अपनी तहकीकात पुलिस महकमे के कई बार आड़े आ जाती है तो इसलिए उसका इंस्पेक्टर प्रभुदयाल, जिसका सपना एक बार सुनील को फाँसकर जेल की हवा खिलाने का का है, से सामना होता रहता है। उनका छत्तीस का आँकड़ा है और हर बार प्रभुदयाल के चंगुल से सुनील बाल बाल बच जाता है और प्रभु दिल मसोस कर रह जाता है। 

अन्य मुख्य किरदार:

प्रमिला: प्रमिला सुनील की पड़ोसी है और ब्लास्ट में कार्य करती है। सुनील और प्रमिका के बीच नोकझोंक चलती रहती है लेकिन उनमें प्यार भी काफी है। प्रमिला प्यार से सुनील को सोनू कहती है।

रूपा गुप्ता: रूपा गुप्ता ब्लास्ट के प्रतिद्वंदी अखबार क्रोनिकल की कोरसपोंडेंट है। जिन उपन्यासों में वह आती है उनमें सुनील से बीस ही साबित होती है।

अर्जुन: सुनील का जूनियर


सुनील शृंखला में अब तक निम्न उपन्यास प्रकाशित हुए हैं:

  1. पुराने गुनाह नये गुनाहगार | अक्टूबर 1963 | किंडल
  2. समुद्र में खून (धरती का स्वर्ग) | मई 1964  | किंडल
  3. होटल में खून |नवंबर 1965 | किंडल
  4. बदसूरत चेहरे | दिसंबर 1965  | किंडल 
  5. ब्लैकमेलर की हत्या (एक तीर दो शिकार) | फरवरी 1966  | किंडल 
  6. हांगकांग में हंगामा (देशद्रोही) | मार्च 1966  | किंडल
  7. मूर्ती की चोरी (किंडल)
  8. शैतान कि मौत (बेनकाब चेहरा) (किंडल)
  9. रिपोर्टर की हत्या (किंडल)
  10. आस्तीन का साँप (किंडल)
  11. हत्यारे (रहस्य के धागे) (किंडल)
  12. रेड सर्किल सोसाइटी (किंडल)
  13. ये आदमी खतरनाक है (खतरनाक अपराधी, कार्ल प्लुमर की वापसी) (किंडल)
  14. खतरनाक ब्लैकमेलर (किंडल)
  15. हांगकांग के लुटेरे (किंडल)
  16. हत्या की रात (किंडल)
  17. बन्दर की करामात (किंडल)
  18. काला मोती (किंडल)
  19. डबल रोल (किंडल)
  20. सफल अपराधी (किंडल
  21. झूठी औरत (किंडल)
  22. मुर्दा जी उठा (किंडल)
  23. शाही मेहमान (किंडल)
  24. फ्लैट में लाश (किंडल)
  25. फरार अपराधी (किंडल
  26. ऑपरेशन डबल एजेंट (किंडल)
  27. डरपोक अपराधी (किंडल)
  28. लंदन में हंगामा  (किंडल)
  29. दोहरी चाल (किंडल)
  30. विक्षिप्त हत्यारा (किंडल)
  31. यूरोप में हंगामा (किंडल)
  32. विनाश के बादल (किंडल)
  33. ऑपरेशन पेकिंग (किंडल)
  34. बारूद और चिंगारी (किंडल)
  35. खूनी नेकलेस (किंडल)
  36. पाकिस्तान कि हसीना (ऑपरेशन पकिस्तान) (किंडल)
  37. ऑपरेशन जनरल के (किंडल)
  38. आखिरी शिकार (किंडल)
  39. कॉल गर्ल की हत्या (किंडल)
  40. खून ही खून (किंडल)
  41. अमन के दुश्मन (किंडल)
  42. हाइजैक (किंडल)
  43. दूसरी हत्या (किंडल)
  44. एक खून और (किंडल)
  45. बसरा में हँगामा (किंडल)
  46. एक्सीडेंट (किंडल)
  47. सिन्हा मर्डर केस (किंडल)
  48. नीली तस्वीरें (किंडल)
  49. ऑपरेशन ढाका (किंडल)
  50. ब्लैकमेल (किंडल)
  51. खिलाड़ी की हत्या (किंडल)
  52. रहस्य का अँधेरा (किंडल)
  53. मौत की छाया (किंडल)
  54. ट्रिपल क्रॉस (किंडल)
  55. डबल मिशन (किंडल)
  56. स्पाई चक्र (किंडल)
  57. सिंगल शॉट (किंडल)
  58. चोर सिपाही (किंडल)
  59. ऑपरेशन सिंगापुर (किंडल)
  60. काली हवेली (किंडल)
  61. पिशाच का प्रतिशोध (किंडल)
  62. खून का खेल (किंडल)
  63. नया दिन नयी लाश (किंडल)
  64. शूटिंग स्क्रिप्ट (किंडल)
  65. तस्वीर की शहादत (किंडल)
  66. सेक्स स्कैंडल (किंडल)
  67. जान का खतरा (किंडल)
  68. लाश का कत्ल (किंडल
  69. डबल मर्डर (किंडल)
  70. जासूस की हत्या (किंडल)
  71. स्टार नाईट क्लब (किंडल)
  72. गर्म लाश (किंडल)
  73. बंद दरवाज़ा (किंडल)
  74. अँधेरे कि चीख (किंडल)
  75. मौत की आहट (किंडल)
  76. मीना मर्डर केस (किंडल)
  77. अनोखी चाल (किंडल)
  78. नौ जुलाई कि रात (किंडल)
  79. खाली कारतूस (किंडल)
  80. ऑफिस में लाश (किंडल
  81. विष कन्या (किंडल)
  82. पार्क में लाश (किंडल)
  83. झूठी गवाही (किंडल)
  84. ब्लो अप (किंडल)
  85. टॉप सीक्रेट (किंडल)
  86. संगीन जुर्म (किंडल)
  87. जादूगरनी (साहित्य विमर्शअमेज़न)
  88. खून से रंगा चाकू (किंडल)
  89. अँधेरी रात' (किंडल)
  90. मैं बेगुनाह हूँ (किंडल)
  91. नकली वारिस (किंडल)
  92. पीला गुलाब (किंडल)
  93. ताज़ा खबर (किंडल)
  94. काला कारनामा (किंडल)
  95. लाश गायब (किंडल)
  96. फ्रंट पेज (किंडल)
  97. दिवाली की रात ( साहित्य विमर्श  | अमेज़न)
  98. कानून का चैलेंज (किंडल)
  99. प्राइम सस्पेक्ट (किंडल)
  100. गोली और ज़हर (किंडल)
  101. पापी परिवार(किंडल)
  102. स्टॉप प्रेस (किंडल)
  103. जेहरी हत्याकाण्ड (किंडल)
  104. अहिरवाल केस (किंडल)
  105. कमरा नंबर ३०३ (किंडल)
  106. गुनाह की जंजीर (किंडल)
  107. घर का भेदी (किंडल)
  108. ब्लैक लिस्ट (किंडल)
  109. धमकी (किंडल)
  110. झाँसा (किंडल)
  111. निशानी (किंडल)
  112. स्कैंडल पॉइंट (किंडल)
  113. फिंगर प्रिंट (किंडल)
  114. भक्षक (किंडल)
  115. पूरे चाँद की रात (किंडल) 
  116. बिचौलिया (किंडल) 
  117. जाल (किंडल)
  118. नकाब (किंडल)
  119. धब्बा (किंडल)
  120. डबल गेम (किंडल)
  121. सिंगला मर्डर केस (किंडल)
  122. कॉनमैन (किंडल | पेपरबैक )
(उपन्यासों के नाम पर क्लिक करके उपन्यासों की समीक्षा पढ़ी जा सकती है)

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.