प्रिय पाठकों जैसा कि आपने जानते हैं कि एक बुक जर्नल की शुरुआत एक व्यक्तिगत ब्लॉग की तरह हुई थी। पर समय के साथ हर चीज़ बदलती चली जाती है। फिर जैसे-जैसे चीज़ें बदलती हैं वैसे-वैसे जरूरतें भी बदल जाती हैं। उन जरूरतों की पूर्ति के लिए हम एक जगह से किसी ऐसी दूसरी जगह चले जाते हैं जहाँ वो जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हों।
ऐसे ही समय बीतता गया और एक बुक जर्नल अपना एक अलग रूप लेता रहा। व्यक्तिगत ब्लॉग के बाद यह एक वेब पत्रिका की शक्ल ले चुका है।
चूँकि एक वेब पत्रिका को दिखना भी वेब पत्रिका की तरह चाहिए तो मुझे लगा कि एक बुक जर्नल को एक नया रूप देना चाहिए। इसी विचार के चलते एक बुक जर्नल को ब्लॉगर से वर्डप्रेस की तरफ ले जाना पड़ा।
एक बुक जर्नल का ये नया रूप अब काफी समय से सक्रिय है। एक बुक जर्नल अब समीक्षा, साक्षात्कार, खबरों के अतिरिक्त पुस्तक अंश और कहानियाँ भी प्रकाशित कर रहा है।
उम्मीद है एक बुक जर्नल का यह नवीन रूप आपको पसंद आएगा और आप इसे उतना ही प्यार देंगे जितना कि आप हमें अब तक देते आयें हैं।
एक बुक जर्नल का नवीन ठिकाना ये रहा:
आपको एक बुक जर्नल का यह नवीन रूप कैसा लगा हमें यह बताना न भूलिएगा। नये ठिकाने पर हम आपका इंतजार करेंगे।
अगर आप भी एक बुक जर्नल में अपने लेख, समीक्षाएँ, साहित्य या पुस्तक प्रेम से जुड़े संस्मरण प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो आप अपनी रचनाएँ हमें contactekbookjournal@gmail.com पर भेज सकते हैं।

