नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

डोगा और झबरा | तरुण कुमार वाही | राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता

संस्करण विवरण:

फॉर्मैट: पेपरबैक | पृष्ठ संख्या: 32 | प्रकाशक: राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता | शृंखला: डोगा

टीम

लेखक: तरुण कुमार वाही | सहयोग: राजा | चित्रांकन: मनु | सम्पादन: मनोज गुप्ता

पुस्तक लिंक: फर्स्ट क्राई


कहानी:

दिखने में वह मासूम लगता था लेकिन था एकदम खूँखार। वह था एक कुत्ता जिसे नाम दिया था मोनिका ने झबरा। 

मुंबई पुलिस को भी झबरे की तलाश थी। उनके अनुसार उसने कुछ लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। 

आखिर मुंबई पुलिस को झबरे की तलाश क्यों थी?

क्या सच में झबरे ने किसी का कत्ल किया था?

आखिर कौन था ये झबरा और कहाँ से आया था?

क्या मोनिका की जान अब खतरे में थी?


मेरे विचार

'डोगा और झबरा' राज कॉमिक्स  बाय मनोज गुप्ता द्वारा प्रकाशित कॉमिक बुक है। यह कॉमिक बुक पहले 1994 में प्रकाशित हुआ था और अब  राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता द्वारा प्रकाशित किया गया है।

'डोगा और झबरा' की कहानी सीधी सादी है। एक कुत्ता है जो खूंखार है। उसने कत्ल किए हैं और अब पुलिस उसके पीछे पड़ी है। वहीं परिस्थितिवश मोनिका उस कुत्ते के संपर्क में आ जाती है और उसे झबरा नाम दे देती है। वह कुत्ता कौन है? उसने कत्ल क्यों किए? वह इतना खूँखार क्यों बना? इन सब सवालों के जवाब ही कॉमिक बुक देता है। 


*****

पढ़ें पूरी समीक्षा एक बुक जर्नल पर:

डोगा और झबरा

पुस्तक लिंक: फर्स्ट क्राई

FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल