संस्करण:
फॉर्मेट: पेपबैक | पृष्ठ संख्या: 32 | प्रकाशक: राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता | शृंखला: डोगा
टीम:
लेखक: राजा, तरुण कुमार वाही | संपादन: मनोज गुप्ता | चित्रांकन: मनु
पुस्तक लिंक: राज कॉमिक्स साइट
कहानी
गनमास्टर एक पेशेवर हत्यारा था जो अपराध की दुनिया में अपने अचूक निशाने के लिए जाना जाता था।
वह इन दिनों अपहरण भी करने लगा था। उसका अपहरण करने वाले को पता भी न होता था कि वह अपहृत है और गनमास्टर उसके घर वालों से या तो फिरौती वसूल लेता था या फिर फिरौती में विघ्न आने पर अपने शिकार को जान से मार देता था।
पर अब डोगा ने गनमास्टर के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था।
आखिर डोगा क्यों गनमास्टर के खिलाफ था?
क्या डोगा गनमास्टर से पार पा पाया?
मेरे विचार
'आखिरी गोली' डोगा का कॉमिक बुक है जो कि प्रथम बार 1994 में राज कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था। अब इसका नवीन संस्करण राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता द्वारा 2022 में प्रकाशित किया गया है।
डोगा के कॉमिक बुक में अक्सर रहस्य के तत्वों के बजाय एक्शन पर फोकस रखा जाता है। 'आखिरी गोली' भी ऐसा ही कॉमिक बुक है।
*****
विस्तृत टिप्पणी एक बुक जर्नल की नवीन वेबसाइट पर:

