नेवर गो बैक | लेखक: ली चाइल्ड | शृंखला: जैक रीचर | अनुवादक: विकास नैनवाल

एक नर्स की डायरी - निमाई भट्टाचार्य | अनुवाद: कुमार नीलाभ | डायमंड बुक्स

संस्करण विवरण:

फॉर्मैट: पेपरबैक | पृष्ठ संख्या: 136 | प्रकाशक: डायमंड बुक्स | अनुवादक: कुमार नीलाभ

पुस्तक लिंक: अमेज़न

कहानी 

ईशानी एक नर्स है जो कि कालना कस्बे के अस्पताल में काम करती है। अस्पताल में ड्यूटी देना और ड्यूटी देकर अपने हॉस्टल आना ही उसकी दिनचर्या में शामिल है। 

ईशानी अपनी जिंदगी से खुश नहीं है। उसे लगता है कि उसकी ज़िंदगी में कभी खुशी आ भी नहीं सकेगी। 

आखिर ईशानी अपनी ज़िंदगी से खुश क्यों नहीं है? 
ईशानी को ऐसा क्यों लगता है कि उसकी ज़िंदगी में अब खुशियाँ नहीं आएँगी?

विचार

'एक नर्स की डायरी' निमाई भट्टाचार्य के बांग्ला उपन्यास 'अनुरागिनी' का हिंदी अनुवाद है। उपन्यास डायमंड बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया है।  अनुवाद कुमार नीलाभ द्वारा किया गया है और अच्छा हुआ है।

'एक नर्स की डायरी' जैसे नाम से ही जाहिर होता है एक डायरी शैली में लिखा गया उपन्यास है। अंग्रेजी में ऐसे उपन्यास को, जहाँ कथानक को डायरी, चिट्ठी या दस्तावेजों के माध्यम से बढ़ाया जाता है,  अपिस्टलरी उपन्यास कहा जाता है। उपन्यास में ईशानी की डायरी के अंश पाठक को पढ़ने को मिलते हैं। इन डायरी एंट्रियों के माध्यम से उपन्यास की नायिका ईशानी के गुजरे और वर्तमान जीवन से पाठक का परिचय करवाया जाता है।  यह डायरी 9 मई से 27 अक्टूबर तक के बीच की है। 


*****

पढ़ें पूरी समीक्षा एक बुक जर्नल के नवीन ठिकाने पर:

पुस्तक लिंक: अमेज़न



FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आदरणीय संछि‌प्त टिप्पणी पढ़ने के बाद लगा की उपन्यास पूरा पढना लाज़िमी है क्योंकि नर्स के व्यवहार से ही मरीज़ों के जीवन में उम्मीद जागती है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी टिप्पणी आपको पसंद आयी यह जानकर अच्छा लगा। जैसा कि टिप्पणी में लिखा है यह पुस्तक एक लड़की ईशानी के जीवन पर केंद्रित है जो कि एक नर्स है। उपन्यास में मुख्यतः ईशानी के गुजरे जीवन पर ध्यान दिया गया है। अतः आप उसी अपेक्षा से इसे पढ़ेंगी तो उपन्यास का लुत्फ बेहतर तरीके से ले पाएँगी।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad

चाल पे चाल